अनपरा मण्डल के काशिमोड शक्तिकेन्द्र में स्थित अनपरा गेस्टहाउस में मण्डल कार्यसमिति सत्यापन एवं प्रवास योजना की बैठक सम्पन्न

Sumit Singh
By -
0


 भारतीय जनता पार्टी अनपरा मण्डल में मण्डल कार्यसमिति सत्यापन एवं प्रवास योजना को लेकर एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक मंडल अध्यक्ष प्रमोद शुक्ला जी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन की कार्यप्रणाली, आगामी योजनाओं एवं संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने के संबंध में विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

बैठक के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष आदरणीय श्री नंदलाल गुप्ता जी रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व जिला अध्यक्ष श्री ओमकार केशरी जी उपस्थित रहे।

बैठक में मण्डल प्रवासी श्री प्रशांत श्रीवास्तव जी, मण्डल प्रभारी श्रीमती सुषमा गौड़ जी, जिला उपाध्यक्ष श्री सरजू बैसवार जी,जिला कार्यसमिति सदस्य सुमित केशरी एवं जिला संयोजक श्रम प्रकोष्ठ श्री अनिल प्रधान जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।


बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व जिला कार्यसमिति सदस्य,प्रमोद शुक्ला बाबा जी,संजय त्रिपाठी जी,सत्य प्रकाश सिंह,मण्डल महामंत्री कृष्णा चौरसिया, रवि कंग,शिवप्रकाश बैसवार,धरेमेन्द्र गुप्ता,विकाश जैसवाल,आकाश पांडे,कुंदन सिंह एवम सभी मण्डल पदाधिकारीगण,मण्डल कार्यसमिति,शक्तिकेन्द्र प्रभारी उपस्थित रहे!

बैठक के दौरान संगठन की कार्यप्रणाली को जमीनी स्तर तक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा आगामी कार्यक्रमों एवं योजनाओं के सफल क्रियान्वयन पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संगठन की नीतियों एवं योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया।

बैठक का कुशल एवं प्रभावी संचालन मण्डल महामंत्री श्री अरिसुदन उर्फ प्रथम श्रीवास्तव जी द्वारा किया गया।

बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने का संकल्प लिया

भारतीय जनता पार्टी – अनपरा मण्डल



Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
5/related/default