भाजपा अनपरा मंडल की कार्यसमिति सत्यापन एवं प्रवास योजना की बैठक सम्पन्न
By -
September 02, 2026
0
अनपरा।भारतीय जनता पार्टी अनपरा मंडल के काशी मोड़ शक्तिकेंद्र स्थित अनपरा गेस्टहाउस में मंडल कार्यसमिति सत्यापन एवं प्रवास योजना को लेकर महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई।बैठक में संगठन की कार्यप्रणाली, आगामी कार्यक्रमों तथा संगठनात्मक गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के मुख्य अतिथि भाजपा के जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व जिला अध्यक्ष ओमकार केशरी मौजूद रहे। वहीं मंडल प्रवासी प्रशांत श्रीवास्तव, मंडल प्रभारी सुषमा गौड़, जिला उपाध्यक्ष सरजू बैसवार, जिला कार्यसमिति सदस्य सुमित केशरी एवं जिला संयोजक श्रम प्रकोष्ठ अनिल प्रधान की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।
बैठक में पूर्व जिला कार्यसमिति सदस्य प्रमोद शुक्ला बाबा, संजय त्रिपाठी, सत्य प्रकाश सिंह, मंडल महामंत्री कृष्णा चौरसिया, रवि कंग, शिवप्रकाश बैसवार, धर्मेंद्र गुप्ता, विकास जैसवाल, आकाश पांडे, कुंदन सिंह समेत मंडल के पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य एवं शक्तिकेंद्र प्रभारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा आगामी कार्यक्रमों एवं योजनाओं के सफल क्रियान्वयन पर मंथन किया गया। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संगठन की नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।
बैठक का संचालन मंडल महामंत्री अरिसुदन उर्फ प्रथम श्रीवास्तव ने किया।अंत में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने का संकल्प लिया।
