अनपरा पुलिस ने गुम हुई सोने की चेन खोजकर महिला के चेहरे पर लौटाई खुशी

उमेश कुमार सिंह
By -
0
अनपरा।पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता ने एक महिला के चेहरे पर फिर से मुस्कान ला दी।ऑटो से सफर के दौरान गुम हुई सोने की चेन को अनपरा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बरामद कर महिला के सुपुर्द कर दिया। रेनुसागर चौकी क्षेत्र के परासी निवासी 50 वर्षीय उर्मिला देवी पत्नी ब्रजनाथ मधोशी सोमवार को ऑटो से परासी से काशी मोड़,अनपरा आ रही थीं।काशी मोड़ पहुंचने के बाद उन्हें पता चला कि उनकी गले मे पहनी हुई सोने की चेन कहीं गिर गई है।महिला ने तत्काल थाना अनपरा पहुंचकर पुलिस को इसकी सूचना दी।मामले की जानकारी मिलते ही अनपरा पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए संबंधित ऑटो की तलाश शुरू की।पुलिस ने ऑटो में खोजबीन की तो महिला की सोने की चेन गिरी हुई मिल गई।चेन बरामद होने के बाद पुलिस ने उसे सुरक्षित महिला को सुपुर्द कर दिया। खोई हुई चेन वापस पाकर महिला के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई।उन्होंने अनपरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, संवेदनशीलता और ईमानदार प्रयास की सराहना करते हुए पुलिस टीम का आभार जताया। तलाश एवं बरामदगी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रणय प्रसून श्रीवास्तव, हेड कांस्टेबल शशि भूषण, कांस्टेबल अजीत कुमार और महिला कांस्टेबल माला शामिल रहीं।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
5/related/default