जय अम्बे ट्रेडर्स पर GST की रेड, पान मसाला गोदाम पर जांच,74 लाख की ITC रिवर्स
By -
August 26, 2026
0
सोनभद्र-अनपरा।बाजार में जीएसटी की टीम गुटखा थोक विक्रेता के दुकान/गोदाम में छापेमारी की।इस छापेमारी की
जानकारी मिलते ही कई दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं।मिली जानकारी अनुसार अनपरा बाजार के सिनेमा रोड स्थित चर्चित पान मसाला थोक विक्रेता फर्म जय अम्बे ट्रेडर्स पर मंगलवार को GST विभाग की टीम ने उसके कई गोदामों पर जाकर जांच की कार्रवाई की।यह कार्यवाई अपराह्न 1:0 बजे से लेकर शाम 5:0 बजे तक चली अचानक टीम के पहुंचने से बाजार में हड़कंप मच गया।
GST टीम के अधिकारियों ने बताया कि फर्म के क्रेडिट लेजर में करीब 74 लाख रुपये का अधिक बैलेंस प्रदर्शित हो रहा था। इसी को लेकर टीम ने फर्म के अभिलेखों और कारोबार से संबंधित जानकारी की जांच ले लिए पहुची थी।जांच के दौरान फर्म के मालिक राजेश की ओर से विभाग के समक्ष एक दस्तावेज प्रस्तुत किया गया।जिसमे फर्म ने 74 लाख रुपये की ITC (इनपुट टैक्स क्रेडिट) रिवर्स कर दी है। इसके बाद क्रेडिट लेजर में दिखाई दे रही उक्त राशि सरकार के खाते में वापस चली गई।टीम ने मौके पर फर्म में उपलब्ध स्टॉक का विवरण भी दर्ज किया।हालांकि,मौके पर दर्ज स्टॉक और अकाउंट बुक में दर्ज स्टॉक का मिलान अभी बाकी है। प्रोपराइटर की ओर से अकाउंट बुक समेत अन्य संबंधित दस्तावेज विभागीय कार्यालय में प्रस्तुत किए जाने की बात कही गई है।अधिकारियों के मुताबिक मौके पर अन्य अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए गए और सभी आवश्यक दस्तावेज कार्यालय में उपलब्ध कराने को कहा गया है।ऐसे में फिलहाल 74 लाख रुपये की ITC रिवर्स होने की बात सामने आई है, जबकि स्टॉक और लेखा अभिलेखों के मिलान के बाद जांच की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।
वहीं कार्रवाई के दौरान विभागीय अधिकारियों ने कैमरे पर बयान देने से इनकार कर दिया।इसके चलते बाजार में GST विभाग की कार्रवाई को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। विभागीय कार्यालय में दस्तावेज प्रस्तुत होने के बाद जांच आगे बढ़ने की उम्मीद है।
जांच टीम में डिप्टी कमिश्नर कनक तिवारी, असिस्टेंट कमिश्नर जितेंद्र वर्मा और राज्य कर अधिकारी विजय कुमार मौर्या शामिल रहे।


