किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

उमेश कुमार सिंह
By -
0
अनपरा।थाना क्षेत्र में 13 वर्षीय किशोरी के लापता होने के मामले में परिजनों ने एक युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है।मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार,गत 19 अगस्त की रात करीब नौ बजे किशोरी घर से लापता हो गई।परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां काफी खोजबीन की,लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।इस बीच 21 अगस्त को किशोरी की बड़ी बहन के मोबाइल पर कथित तौर पर युवक के नंबर से संदेश आया,जिसमें किशोरी के उसके साथ होने की बात कही गई।परिजनों ने किशोरी की सुरक्षा को लेकर आशंका जताते हुए पुलिस से उसे सकुशल बरामद करने और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
5/related/default