साड़ी बाइक के चक्के में फंसने से महिला सड़क पर गिरी, गंभीर रूप से हुई घायल
By -
August 26, 2026
0
अनपरा।औड़ी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर बुधवार को बाइक सवार महिला अचानक हादसे का शिकार हो गई।चलती बाइक के चक्के में साड़ी फंस जाने के कारण महिला सड़क पर गिर पड़ीं।हादसे में महिला के सिर में चोट लगने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गई।आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायल महिला को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया,जहां प्राथमिक उपचार जारी हैं
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रेहटा मोड़ निवासी पुराने मकान से नए मकान नगर पंचायत अनपरा के वार्ड नंबर 20 टैगोर नगर अनपरा पति-पत्नी बाइक पर सवार होकर शक्तिनगर- औड़ी-मुख्य मार्ग से होकर जा रहे थे।इसी दौरान बाइक पर पीछे बैठी पत्नी की साड़ी अचानक बाइक के चक्के में फंस गई।साड़ी के चक्के में फंसते ही महिला का संतुलन बिगड़ गया और वह बाइक से सड़क पर जा गिरीं।
महिला के सड़क पर गिरते ही आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई।हादसे में महिला को गंभीर चोटें आईं और वह लहूलुहान हो गईं।लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल महिला को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।जहा प्राथमिक उपचार जारी हैं।घायल महिला की पहचान आयुषी केशरी (32 वर्ष),पत्नी चतुरा नंद केशरी निवासी वार्ड नंबर 20 टैगोर नगर, अनपरा के रूप में हुई ।घटना ने बाइक पर साड़ी पहनकर बैठने के दौरान बरती जाने वाली सावधानी को लेकर भी लोगों का ध्यान खींचा है।अनपरा यातायात प्रभारी निरीक्षक उमेश वर्मा ने दोपहिया वाहन पर सफर करने वाली महिलाओं से साड़ी या अन्य ढीले कपड़ों को बाइक के पहिए से दूर रखने तथा यात्रा के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।
