संदिग्ध परिस्थितियों में एनसीएल कर्मी की मौत, जांच में जुटी पुलिस
By -
August 23, 2026
0
शक्तिनगर।थाना क्षेत्र के बीना स्टेडियम के पास रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई।राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को डायल-102 की मदद से संयुक्त अस्पताल डिबुलगंज पहुंचाया,जहां उसकी शिनाख्त एनसीएल बीना परियोजना में कार्यरत कर्मी के रूप में हुई।मृतक की पहचान एनसीएल बीना आवासीय परिसर स्थित बी-टाइप 64 निवासी रमाशंकर मिश्रा(पुत्र रामयश मिश्रा)के रूप में हुई है।मृतक की पत्नी प्रियंका मिश्रा के अनुसार, रमाशंकर एनसीएल बीना परियोजना में ओवरमैन के पद पर कार्यरत थे और उनकी प्रथम पाली में ड्यूटी थी।वह रात में घर से ड्यूटी के लिए निकले थे।रविवार सुबह करीब पांच बजे उनकी मौत की जानकारी परिजनों को मिली।
मृतक की दो बेटियां रिद्धि (7) और सिद्धि हैं। पिता की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।बताया गया कि रमाशंकर मिश्रा मूल रूप से रीवा, मध्य प्रदेश के निवासी थे।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पुलिस खुलासे की बात कही स्पष्ट मौत के हर पहलुओं पर जांच की जा रही हैं।
