चीनी स्टॉकिस्टों के गोदामों पर एसडीएम की छापेमारी, जमाखोरी पर सख्त चेतावनी

उमेश कुमार सिंह
By -
0
सोनभद्र।चीनी की जमाखोरी और स्टॉक में अनियमितता को लेकर जिला प्रशासन सख्त हो गया है।जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम ओबरा रवि कुमार ने ओबरा और चोपन क्षेत्र में चीनी स्टॉकिस्टों के प्रतिष्ठानों और गोदामों का औचक निरीक्षण किया। एसडीएम ने बालाजी ट्रेडर्स, अनूप ट्रेडर्स और मोहित ट्रेडर्स के प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर गोदामों में उपलब्ध चीनी के स्टॉक का अभिलेखों से मिलान किया। इस दौरान स्टॉक की वास्तविक स्थिति और रिकॉर्ड में दर्ज मात्रा का सत्यापन किया गया।
प्रशासन ने सभी स्टॉकिस्टों को निर्देश दिया कि हर शुक्रवार भारत सरकार के पोर्टल पर उपलब्ध चीनी स्टॉक की घोषणा अनिवार्य रूप से करें।साथ ही जमाखोरी, स्टॉक छिपाने या अभिलेखों में किसी भी तरह की गड़बड़ी नहीं करने की चेतावनी दी गई।एसडीएम रवि कुमार ने कहा कि चीनी की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने और कीमतों को नियंत्रित रखने के लिए स्टॉकिस्टों के गोदामों की निगरानी जारी रहेगी। जमाखोरी अथवा स्टॉक में अनियमितता मिलने पर संबंधित व्यापारी के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
5/related/default