शादी से पहले युवती ने फांसी लगाकर दी जान, युवक पर प्रताड़ना का आरोप

उमेश कुमार सिंह
By -
0
अनपरा।थाना क्षेत्र की एक युवती ने शादी तय होने से पहले घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।मामले में युवती के परिजनों ने मिर्जापुर निवासी एक युवक पर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और आपत्तिजनक फोटो-वीडियो के जरिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अनपरा गांव वेंकेटमोड निवासी मजहर ने बीते 22 अगस्त 2026 को पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि बेटी की शादी मिर्जापुर निवासी इरफान पुत्र गुड्डू के साथ तय होने की बातचीत चल रही थी।दोनों के बीच शादी के उद्देश्य से बातचीत होती थी।आरोप है कि बाद में इरफान चांदनी को परेशान करने लगा।परिजनों के मुताबिक उसके पास चांदनी से संबंधित व्हाट्सऐप चैट, कॉल रिकॉर्ड, फोटो और वीडियो आदि थे, जिनके माध्यम से उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था।
बताया गया कि 28 दिसंबर 2025 को चांदनी ने घर में फांसी लगा ली थी।घटना के बाद परिजनों को कथित तौर पर युवक द्वारा उसे परेशान किए जाने की जानकारी परिजनों ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जांच कराने और दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
5/related/default