लायंस क्लब रेणुसागर का 52वां स्थापना समारोह संपन्न

उमेश कुमार सिंह
By -
0
रेणुसागर।लायंस क्लब डिस्ट्रिक्ट 321ई रेणुसागर का 52वां स्थापना समारोह एनसीएल ककरी परियोजना स्थित कर्मचारी मनोरंजन गृह में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ क्लब पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर किया।इस दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। समारोह में दर्जनों नए सदस्यों को क्लब की सदस्यता दिलाकर विधिवत शपथ ग्रहण कराई गई। उन्हें अंगवस्त्र,लायंस पिन और टाई भेंटकर सम्मानित किया गया। क्लब की ओर से जरूरतमंद गरीब परिवारों को अनाज एवं छातों का वितरण भी किया गया। वहीं, उत्कृष्ट कार्य करने वाले सदस्यों को सम्मानित किया गया।वक्ताओं ने लायंस क्लब की 52 वर्षों की सामाजिक सेवा यात्रा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि क्लब शिक्षा, स्वास्थ्य और जरूरतमंदों की सहायता सहित विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यों में लगातार योगदान दे रहा है। नए सदस्यों के जुड़ने से सेवा कार्यों को और गति मिलेगी। कार्यक्रम का चेयरपर्सन शशि यादव रहे।आभार लायन समीर आनंद ने व्यक्त किया,जबकि संचालन लायनेस सदस्य रीना जैन ने किया।इस अवसर पर लायन उदय चांदनी, बीरेन्द्र गोयल, ओपी शर्मा,विधान बोस, उमेश चंद्र साहू, डॉ. आरएन सिंह, आशीष कुमार वर्मा,संदीप यादव,
अरुण सिंह समेत लायंस एवं लायनेस क्लब के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
5/related/default