घर में घुसकर मारपीट व तोड़फोड़ का आरोप, सीएम से लगाई सुरक्षा की गुहार

उमेश कुमार सिंह
By -
0
शक्तिनगर।थाना क्षेत्र के खड़िया ग्राम पंचायता के नाई बस्ती में पुरानी रंजिश को लेकर हथियारबंद लोगों द्वारा घर में घुसकर मारपीट,महिलाओं से अभद्रता और तोड़फोड़ किए जाने का मामला सामने आया है।पीड़ित दिनेश चंद्र वर्मा ने सीएम पोर्टल पर शिकायत कर आरोपियों की गिरफ्तारी और परिवार की सुरक्षा की मांग की है। पीड़ित के अनुसार,20 अगस्त की रात करीब 10:45 बजे आनंद पटेल, दीपक पटेल, विजय पटेल और रामू/राजू गुप्ता समेत करीब 10-12 लोग स्कॉर्पियो और मोटरसाइकिलों से उनके घर पहुंचे।और गाली-गलौज करते हुए दरवाजा तोड़कर सभी घर में घुस गए और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की।महिलाओं से अभद्रता और कपड़े फाड़ने का भी आरोप लगाया है।पीड़ित के मुताबिक घटना में वह स्वयं,उसका भतीजा अमन वर्मा, नीमा देवी और बुजुर्ग लीलावती देवी घायल हुए।
घटना का वीडियो बनाने वाली एक युवती पर भी पत्थर फेंके जाने का आरोप है।हमलावर परिवार को जान से मारने और हाथ-पैर काटने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।बस्ती के अन्य लोगों को भी धमकाने का आरोप लगाया गया है।घटना के बाद से नाई बस्ती में दहशत का माहौल बताया जा रहा है।मामले में सोनभद्र पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से शक्तिनगर पुलिस को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए जाने की जानकारी दी है।वहीं,पीड़ित ने डायल-112 पर सूचना देने के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं होने का गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया हैं। पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री और पुलिस के उच्चाधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच,आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी तथा परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
5/related/default