बारिश से प्रभावित 120 परिवारों को राहत, प्रशासन ने संभाला मोर्चा

उमेश कुमार सिंह
By -
0
शक्तिनगर।स्थित अम्बेडकर नगर दुद्धीचुआ परियोजना के समीप भारी बारिश के बाद प्रभावित रिहायशी क्षेत्र में जिला प्रशासन और एनसीएल की टीमें राहत कार्य में जुटी हैं।प्रभावित करीब 120 परिवारों को दो समय पका भोजन और फूड पैकेट नियमित रूप से उपलब्ध कराया जा रहा है।राहत शिविर लगाकर भंडारे के माध्यम से भी भोजन व आवश्यक खाद्य सामग्री वितरित की जा रही है।भारी बारिश से कई आवासीय परिसरों और रास्तों में पानी के साथ मिट्टी,मलबा व कीचड़ जमा हो गया था। प्रशासन और एनसीएल की संयुक्त टीमों ने जलनिकासी के साथ जेसीबी की मदद से रास्तों व आवासीय परिसरों से मलबा और कीचड़ हटाने का काम शुरू किया है।उप जिलाधिकारी मोहम्मद जफर, तहसीलदार ज्ञानेंद्र सिंह और राजस्व टीम ने प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर नुकसान का आकलन किया। अधिकारियों ने प्रभावित परिवारों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। राजस्व टीम की रिपोर्ट के आधार पर पात्र परिवारों को नियमानुसार अनुमन्य सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने अधिकारियों को राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों तक समय से राहत और आवश्यक सहायता पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रभावित क्षेत्र में जलनिकासी, सफाई, मलबा हटाने और राहत सामग्री वितरण का कार्य लगातार जारी है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
5/related/default