खड़िया कोल खदान से बिजली के पोल व केबल चोरी, अज्ञात चोरों पर केस दर्ज

उमेश कुमार सिंह
By -
0
शक्तिनगर।एनसीएल खड़िया परियोजना की सुरक्षा व्यवस्था के बीच खदान क्षेत्र से बिजली के पोल और केबल चोरी होने का मामला सामने आया है।घटना के बाद पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अजीम शाह निवासी ग्राम देवमई, थाना मलवा,जनपद फतेहपुर,वर्तमान में एनसीएल खड़िया गेट नंबर-1 कैंपस में सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े हैं।उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि खड़िया खदान के पश्चिमी क्षेत्र के जंगल एरिया में लगाए गए बिजली के 10 पोल और करीब 700 मीटर केबल अज्ञात चोर काटकर ले गए। रात्रि पाली ड्यूटी के दौरान पर पहुंचे सुरक्षा कर्मियों को बिजली के पोल और केबल कटे हुए मिले।जांच में पता चला कि अज्ञात चोरों ने बिजली के तार काटकर चोरी कर लिए हैं।शिकायत के आधार पर शक्तिनगर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। कबाड़ दुकान पर छापेमारी की चर्चा,पुलिस ने इंकार किया। इधर,घटना के बाद सोशल मीडिया पर
एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है,जिसमें अनपरा क्षेत्र के यूपी-एमपी बॉर्डर स्थित एक चर्चित कबाड़ दुकान पर एनसीएल सुरक्षा विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा छापेमारी किए जाने तथा भारी मात्रा में केबल बरामद होने का दावा किया जा रहा है।वीडियो में दुकान संचालक के मौके से फरार होने की बात भी कही जा रही है। हालांकि,शक्तिनगर थाना प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय ने कबाड़ दुकान पर छापेमारी की घटना को असत्य बताया है। उन्होंने कहा कि खड़िया परियोजना से बिजली के पोल और केबल चोरी का मामला संज्ञान में आया है।तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। कबाड़ दुकानों पर कार्रवाई की मांग ऊर्जांचल क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर लोगों ने अवैध एवं संदिग्ध कबाड़ दुकानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।लोगों का आरोप है कि परियोजनाओं से चोरी किया गया सामान कबाड़ दुकानों के माध्यम से आसानी से खपाया जाता है।ऐसे में कबाड़ दुकानों की नियमित जांच और सत्यापन होने से चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकता है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
5/related/default