छात्रा से छेड़खानी का आरोप,जांच में जुटी पुलिस
By -
September 11, 2026
0
अनपरा।स्कूल से घर लौट रही 11 वर्षीय छात्रा के साथ छेड़खानी करने और विरोध करने पर मारपीट करने
का आरोप लगा है।मामले में छात्रा की मां ने अनपरा थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
अनपरा थाना क्षेत्र के बार्ड 8 बल्लभभाई नगर मोहल्ला मुडीसेमर निवासी महिला ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी 11 वर्षीय बेटी स्कूल से घर लौट रही थी।आरोप है कि रास्ते में एक युवक ने उसे रोककर छेड़खानी करने का प्रयास किया।विरोध करने पर उसने छात्रा का हाथ पकड़कर धक्का दिया।छात्रा किसी तरह वहां से बचकर आगे निकल गई।घटना की जानकारी मिलने के बाद जब उसने आरोपी से पूछताछ की तो उसके साथ भी अभद्रता की गई। पीड़िता की मां ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।प्रभारी निरीक्षक प्रणय प्रसून श्रीवास्तव ने बताया कि शिकायती पत्र मिली हैं तहरीर
के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।जांच कर आगे की कार्यवाई की जाएगी
