ड्यूटी जा रहा संविदा मजदूर अज्ञात वाहन की चपेट में आया,गंभीर रूप से घायल, ट्रामा अस्पताल वाराणसी रेफर

उमेश कुमार सिंह
By -
0
अनपरा। थाना क्षेत्र के औड़ी मोड़ के पास ड्यूटी पर जा रहा एक संविदा मजदूर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को तत्काल संयुक्त चिकित्सालय डिबुलगंज पहुंचाया।चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए वाराणसी ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया
मिली जानकारी के अनुसार अनपरा थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-2 भगत सिंह नगर निवासी राहुल राज पुत्र नंदलाल भारती खड़िया क्षेत्र में संचालित एक आउटसोर्सिंग निजी कंपनी में वोल्वो ऑपरेटर के पद पर कार्यरत हैं।शनिवार की सुबह करीब पांच बजे वह प्रथम पाली की ड्यूटी करने के लिए अपनी बुलेट से घर से खड़िया की ओर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि जैसे ही वह औड़ी मोड़ के पास पहुंचे, इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि राहुल राज सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना मिलने पर अनपरा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय डिबुलगंज भेजा। अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार किए जाने के बाद चोटों की गंभीरता को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना के बाद पुलिस हादसे में शामिल अज्ञात वाहन की पहचान और तलाश में जुटी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के जरिए वाहन का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, हादसे की जानकारी मिलने के बाद घायल के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
5/related/default