भारी बारिश के चलते कक्षा एक से आठ तक के स्कूल 20 अगस्त तक बंद रहेंगे

उमेश कुमार सिंह
By -
0
सोनभद्र। जिले में हो रही भारी बारिश को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर कक्षा एक से आठ तक संचालित सभी विद्यालयों को 20 अगस्त को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पाण्डेय ने बताया कि आदेश परिषदीय, राजकीय, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त सभी बोर्ड के विद्यालयों पर लागू होगा। विद्यालयों में विद्यार्थियों की छुट्टी रहेगी, लेकिन शिक्षक विद्यालय पहुंचकर विभागीय कार्यों का निस्तारण करेंगे। उन्हें अपार आईडी, डीबीटी, यू-डायस समेत अन्य विभागीय कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। भारी बारिश के बीच विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। अधिकारियों ने सभी प्रधानाध्यापकों और प्रबंधकों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
5/related/default