छठ घाट तालाब में डूबने से 11 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

उमेश कुमार सिंह
By -
0
रेणुसागर,।रेणुसागर स्थित शिव मंदिर के समीप छठ घाट तालाब में एक 11 वर्षीय मासूम की डूबने से मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही आरा खटाल रेणुसागर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मासूम की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार कान्ता यादव का पुत्र प्रिंस यादव (11)अपने कुछ साथियों के साथ रेणुसागर शिव मंदिर स्थित छठ घाट तालाब के पास गया था। इसी दौरान वह तालाब के गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते डूब गया। बच्चे को डूबता देख आसपास मौजूद लोगों ने उसे पानी से बाहर निकालने का प्रयास किया। आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।हादसे की खबर से परिवार में मचा कोहराम प्रिंस की मौत की खबर जैसे ही परिजनों को मिली, घर में कोहराम मच गया। परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। आसपास के लोग भी घटना से स्तब्ध हैं। सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल स्थानीय लोगों का कहना है कि छठ घाट तालाब में इस समय काफी पानी भरा हुआ है। तालाब के आसपास सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने के कारण बच्चों के वहां पहुंचने पर हादसे की आशंका बनी रहती है। लोगों ने प्रशासन और संबंधित जिम्मेदारों से तालाब के आसपास बैरिकेडिंग कराने, चेतावनी बोर्ड लगाने तथा सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
5/related/default