मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, सिर धड़ से हुआ अलग
By -
August 19, 2026
0
बीजपुर।के सिरसोती गांव में मंगलवार देर रात मालगाड़ी की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो जाने का मामला सामने आया है।हादसा इतना भयावह था कि युवक का सिर धड़ से अलग हो गया। बुधवार सुबह घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में मातम छा गया।
जानकारी के अनुसार सिरसोती स्थित एमजीआर गेट के आगे मंगलवार देर रात गोविंद जायसवाल पुत्र दीपक जायसवाल उर्फ राजेंद्र जायसवाल के पुत्र की कोयला परिवहन करने वाली ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।सुबह घटना की जानकारी होने पर परिजन मौके पर पहुंचे।वहां का भयावह दृश्य देखकर उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
बताया गया कि मृतक शक्तिनगर में काम करता था और उसके दो छोटे बच्चे हैं।पिता की मौत से दोनों बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई।
सूचना मिलते ही बीजपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।घटनास्थल पर सीआईएसएफ के जवानों के साथ एनटीपीसी के अधिकारी भी मौजूद रहे।
मृतक के परिजनों ने एनटीपीसी प्रबंधन से परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने तथा उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।हादसे के बाद से सिरसोती गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।
