पॉक्सो एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार

उमेश कुमार सिंह
By -
0
दुद्धी।पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार थाना दुद्धी में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 237/2026 में धारा 65(2), 351(3) बीएनएस तथा धारा 5एम/6 पॉक्सो एक्ट के तहत राजकुमार खरवार पुत्र रामखेलावन निवासी अमवार वांछित चल रहा था। पुलिस टीम ने उसे रामलीला मैदान रजखड़ के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
गिरफ्तारी अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल भागीचन्द्र प्रसाद और कांस्टेबल सौरभ कुमार पांडेय शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
5/related/default