बच्चों से ईंट ढुलाई का वीडियो वायरल पर प्रधानाध्यापिका को नोटिस जारी
By -
August 30, 2026
0
सोनभद्र।प्राथमिक विद्यालय पूरनाकलां में बच्चों से बाउंड्री निर्माण के लिए ईंट ढुलाई कराए जाने का मामला सामने आने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने प्रधानाध्यापिका को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।सोशल मीडिया पर 27 अगस्त को प्रसारित वीडियो का संज्ञान लेते हुए विभाग ने यह कार्रवाई की।
वायरल वीडियो में साफतौर पर दिखाई दे रहा हैं कि विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों से बाउंड्री निर्माण के लिए ईंट ढुलाई कराए जाने की बात सामने आई।विभाग के अनुसार, निर्माण कार्य के लिए राजगीर मिस्त्री और श्रमिक लगाए गए हैं।इसके बावजूद बच्चों से निर्माण सामग्री ढुलवाना विभागीय निर्देशों के विपरीत है।
बीएसए ने प्राथमिक विद्यालय पूरनाकलां,विकासखंड घोरावल की प्रधानाध्यापिका माण्डवी कुमारी से प्रकरण में तीन दिवस के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। नोटिस में कहा गया है कि 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों से श्रम कराया जाना प्रतिबंधित है तथा बच्चों से निर्माण कार्य कराया जाना शासन की मंशा एवं विभागीय निर्देशों के विपरीत है।
निर्धारित अवधि में स्पष्टीकरण प्राप्त नहीं होने अथवा जवाब संतोषजनक न पाए जाने पर प्रधानाध्यापिका के विरुद्ध नियमानुसार विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।