हिंदी सुलेख प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
By -
August 19, 2026
0
हिंदी
अनपरा।तापीय परियोजना परिसर में स्थित डॉ.अंबेडकर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, अनपरा में हिंदी सुलेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने सुंदर एवं आकर्षक लेखन का प्रदर्शन किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य बलवंत सिंह ने हिंदी सुलेख के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को स्वच्छ, सुंदर एवं शुद्ध लेखन के लिए प्रेरित किया।
प्रतियोगिता के बाल वर्ग में रिशु यादव ने प्रथम, अंशिका पटेल ने द्वितीय तथा श्रेयांश मौर्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। किशोर वर्ग में संदीप प्रथम, विंध्य प्रिया सोनी द्वितीय तथा अनुराधा तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं तरुण वर्ग में अंजलि गौतम ने प्रथम, महिमा तिवारी ने द्वितीय तथा काजल कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता का संचालन अशोक कुमार सिंह ने किया। निर्णायक की भूमिका गिरीश नारायण शुक्ल एवं तुलसी तिवारी ने निभाई। विद्यालय परिवार ने विजेता विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
