रक्तदान शिविर में उमड़ा उत्साह, पहली बार कई सदस्यों ने किया रक्तदान
By -
August 14, 2026
0
अनपरा। लायंस क्लब रेनुसागर एवं लायनेस क्लब अनपरा के संयुक्त तत्वावधान में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्लब के पदाधिकारियों, सदस्यों और उनके परिवारजनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए रक्तदान किया।
इस दौरान पहली बार रक्तदान करने वाले सदस्यों में खासा उत्साह देखने को मिला। लायनेस क्लब की अध्यक्षा सोनी गुप्ता, आशीष वर्मा और मनोज यादव ने पहली बार रक्तदान कर समाजसेवा की मिसाल पेश की। वहीं लायंस क्लब के जोन चेयरमैन शशि चंद्र यादव एवं लायन शाल
िनी यादव ने भी रक्तदान कर अन्य सदस्यों का उत्साहवर्धन किया।
क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि रक्तदान महादान है और समय पर उपलब्ध कराया गया रक्त किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है। शिविर के समापन पर रक्तदाताओं का आभार जताते हुए उन्हें सम्मानित किया गया।


