डीएवी स्कूल में धूमधाम से मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस

उमेश कुमार सिंह
By -
0
अनपरा।औरी-सिंगरौली मुख्य मार्ग स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत सभासद नपं अनपरा के रविजीत सिंह कंग, विशिष्ट अतिथि उर्मिला देवी,शिवपूजन झा और कृष्णा सिंह ने ध्वजारोहण किया।राष्ट्रगान के बाद विद्यार्थियों और शिक्षकों ने तिरंगे को सलामी दी।समारोह में छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत,कविताएं,भाषण और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद किया। पाखी, आरोही, शिवांश और आयुष की प्रस्तुतियों ने खूब तालियां बटोरीं। विद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।प्रधानाचार्या सुनीता मिश्रा ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान के कारण देश को आजादी मिली है। आज की युवा पीढ़ी का दायित्व है कि वह देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने के साथ राष्ट्र की प्रगति में अपना योगदान दे।उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन,ईमानदारी और जिम्मेदारी की भावना के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों को जीवन में अपनाने तथा देशहित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। समारोह का समापन
‘भारत माता की जय’ और ‘जय हिंद’ के नारों के साथ हुआ। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और विद्यार्थी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
5/related/default