207 गुम मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए
By -
August 25, 2026
0
सोनभद्र।सोनभद्र पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से जुलाई 2026 से अब तक 207 खोए व गुम मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई गई है। सर्विलांस सेल,एसओजी और थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने तकनीकी निगरानी के जरिए मोबाइल ट्रेस किए। अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रूणवाल ने बरामद मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने पुलिस के प्रति आभार जताया। पुलिस ने मोबाइल गुम होने पर तत्काल सीईआईआर पोर्टल अथवा नजदीकी थाने में सूचना देने की अपील की है।

