पैक्स समिति खोखर के प्रधान व उपप्रधान पद के लिए हुआ चुनाव।

Sumit Singh
By -
0

 

पत्रकार महिपाल सिंह 

  विस्तार ,,,,बलबीर सिंह को चुना चेयरमैन और राजिंदर सिंह बने वाइस-चेयरमैन।

पैक्स समिति खोखर का प्रधान व उपप्रधान चुनने के लिए वीरवार को चुनाव कराया गया। जिसमें गांव हस्सू के बलबीर सिंह को चेयरमैन और गांव माखा के राजिंदर सिंह को वाइस-चेयरमैन चुना गया। चुने गए चेयरमैन बलबीर सिंह व वाइस-चेयरमैन राजिंदर सिंह ने कहा कि उन्हे जो जिम्मेदारी मिली है, उसे वो पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ निभाएंगे।

चुनाव प्रक्रिया में अध्यक्षता वेद कुमार ने पीठासीन अधिकारी के तौर पर की। चुनाव प्रक्रिया में कुल 9 सदस्यों में 6 सदस्यों ने भाग लिया। जबकि एक सरकारी वोट विकास अधिकारी जगदीप सिंह ने डाली। बता दें कि पैक्स समिति खोखर का चुनाव पहले गत 5 मई को होना था। लेकिन उस दिन चुनाव पीठासीन अधिकारी की सेहत खराब होने के कारण यह चुनाव स्थगित कर दिया गया था।

कालांवाली। चुनाव जीतने के बाद खुशी मनाते चेयरमैन बलबीर सिंह व

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
5/related/default