झारखंड-बंगाल में IT और ED की जबरदस्त छापेमारी, कांग्रेस MLAs और कारोबारियों के ठिकानों पर तलाशी

Sumit Singh
By -
0

 

कांग्रेस विधायक कुमार जयमंगल सिंह के बेरमो के ढोरी आवास पर लगभग 30-35 के संख्या में इनकम टैक्स के अधिकारी पहुंचें हैं. वहीं विधायक प्रदीप यादव के रांची और गोड्डा स्थित आवास पर रेड मारी गई है.


झारखंड में मुख्यमंत्री हेंमेत सोरेन को जहां एक ओर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने खनिज लीज घोटाला मामले में समन भेजा है. वहीं, आज (शुक्रवार) सुबह इनकम टैक्स ने कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव और बेरमो से कांग्रेस विधायक कुमार जय मंगल उर्फ अनूप सिंह के घर पर छापेमारी कर दी है. बताया जा रहा है कि विधायक कुमार जयमंगल सिंह के बेरमो के ढोरी स्टाफ क्वार्टर आवास पर लगभग 30-35 के संख्या में इनकम टैक्स के अधिकारी पहुंचें है. वहीं विधायक प्रदीप यादव के रांची और गोड्डा स्थित आवास पर रेड मारी गई है.


साथ ही पश्चिम बंगाल और झारखंड में कई जगहों पर आर्मी से जुड़े लैंड स्कैम के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है. इसमें 12 से ज्यादा जगहों पर छापेमारी की गई है. यह छापेमारी 4.50 एकड़ जमीन और रांची में कुछ फ्लैट की खरीद फरोख्त को लेकर की गई है. आरोप है कि ये जमीन और फ्लैट गलत तरीके से आगे बेचे गए थे. बता दें कि ये रेड पश्चिम बंगाल के 2 कारोबारी अमित अग्रवाल और अनुज अगवाल के यहां हो रही है


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बेरमो के कोल व्यवसायी अजय सिंह के आवास पर भी आयकर विभाग के अधिकारियों ने छापेमारी की है. जानकारी के अनुसार आयकर विभाग के अधिकारी सुबह लगभग 7:30 बजे बेरमो से कांग्रेस विधायक कुमार जयमंगल सिंह के आवास पर पहुंचे थे.


Content source tv9hindi

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
5/related/default