क्षेत्राधिकारी ओबरा के नेतृत्व में थाना जुगैल क्षेत्र के ग्राम चौरा बिजौरा में जोनल क्यूआरटी मय पीएसी बल द्वारा की गयी सघन काम्बिंग~

Sumit Singh
By -
0

 

            जनपद सोनभद्र मे नक्सली संचरण पर प्रभावी रोकथाम रखने, दूरस्थ व पहाड़ी क्षेत्रों के निवासियों से समन्वय स्थापित रखने व जनता में सुरक्षा की भावना बनाये रखने एवं अभिसूचना संकलन के उद्देश्य से सोनभद्र पुलिस द्वारा नियमित रुप से नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सघंन काम्बिंग किया जाता है । इसी क्रम मे आज दिनांक 17.10.2022 को क्षेत्राधिकारी ओबरा श्री शंकर प्रसाद के नेतृत्व मे थाना जुगैल क्षेत्र के चौरा बिजौरा में थानाध्यक्ष जुगैल, जोनल क्यूआरटी तथा पीएसी बल के साथ सघन कांबिंग की गई ।



 इसी प्रकार थाना पन्नूगंज पुलिस द्वारा ग्राम सिरसी तथा नेवारी के जंगलों में मय पीएसी, चौकी अमवार पुलिस द्वारा ग्राम भीसुर एवं गोंहड़ा में पीएसी बल के साथ तथा चौकी कस्बा घोरावल पुलिस द्वारा क्षेत्र के ग्राम भैसवार में PAC बल के साथ सघन काम्बिंग की गयी । इस दौरान स्थानीय लोगों से वार्ता कर उन्हें किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि दिखने पर या नक्सली संचरण के विषय मे जानकारी होने पर तत्काल पुलिस एवं स्थानीय प्रशासन को अवगत कराने हेतु बताया गया ।




Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
5/related/default