क्षेत्राधिकारी घोरावल के नेतृत्व में थाना करमा क्षेत्र के ग्राम सरौली व गदेगाड में जोनल क्यूआरटी मय पीएसी बल द्वारा की गयी सघन काम्बिंग ~

Sumit Singh
By -
0

 


जनपद सोनभद्र मे नक्सली संचरण पर प्रभावी रोकथाम रखने, दूरस्थ व पहाड़ी क्षेत्रों के निवासियों से समन्वय स्थापित रखने व जनता में सुरक्षा की भावना बनाये रखने एवं अभिसूचना संकलन के उद्देश्य से सोनभद्र पुलिस द्वारा नियमित रुप से नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सघंन काम्बिंग किया जाता है । इसी क्रम मे आज दिनांक 20.10.2022 को क्षेत्राधिकारी घोरावल संजीव कटियार नेतृत्व मे थाना करमा क्षेत्र के सरौली व गदेगाड में थानाध्यक्ष करमा तथा जोनल क्यूआरटी के साथ सघन कांबिंग की गई । इस दौरान स्थानीय लोगों से वार्ता कर उन्हें किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि दिखने पर या नक्सली संचरण के विषय मे जानकारी होने पर तत्काल पुलिस एवं स्थानीय प्रशासन को अवगत कराने हेतु बताया गया ।


Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
5/related/default