चोपन पुलिस द्वारा चोरी के 40 हजार रुपये व 01 अदद मोबाइल के साथ 02 नफर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार-

Sumit Singh
By -
0

 


थाना चोपन पुलिस द्वारा चोरी के 40 हजार रुपये व 01 अदद मोबाइल के साथ 02 नफर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार-


               पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह के निर्देशन में जनपद सोनभद्र में चोरी पर प्रभावी रोकथाम लगाने तथा चोरी की घटनाओं के शीघ्र अनावरण व उसमें संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 16.10.2022 को थाना चोपन पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-266/2022 धारा 380, 411 भादवि से सम्बन्धित वांछित 02 नफर अभियुक्तगण क्रमशः 1. रणजीत श्रीवास्तव पुत्र स्व0 गिरिश श्रीवास्तव निवासी मलिन बस्ती डाला, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र 2. संदीप कुममार पुत्र रामायन कुमार राजभर निवासी मलिन बस्ती डाला, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गयी 40000 रुपये नगद व एक अदद मोबाइल बरामद किया गया । उक्त चोरी की घटना में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना चोपन पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है ।


गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-

1. रणजीत श्रीवास्तव पुत्र स्व0 गिरिश श्रीवास्तव निवासी मलिन बस्ती डाला, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 27 वर्ष ।

2. संदीप कुममार पुत्र रामायन कुमार राजभर निवासी मलिन बस्ती डाला, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 20 वर्ष ।


बरामदगी का विवरणः- 

1. 40000 रुपये नगद ।

2. एक अदद मोबाइल ।


गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-

1. प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण पर्वत, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र ।

2. उ0नि0 अरबिन्द कुमार गुप्ता, चोपन, जनपद सोनभद्र ।

3. का0 संदीप शुक्ला, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र ।

4. का0 हरिश्चन्द, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र ।

5 .का0 सत्यप्रकाश, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र ।

6. का0 मुकेश कुमार, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र ।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
5/related/default